Gharghoda News : एनटीपीसी तलईपल्ली परियोजना में उत्साहपूर्वक मनाया गया एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस

VIKASH KHALKHO
Gharghoda News

Gharghoda News : गौरीशंकर गुप्ता/घरघोड़ा : तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिलेश सिंह, प्रमुख परियोजना, एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराने से हुई, जिसके पश्चात सभी ने गर्वपूर्वक एनटीपीसी गीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में संगीता सिंह, अध्यक्ष, तिलोत्तमा महिला समिति तथा समिति की अन्य सदस्याओं की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर अखिलेश सिंह, प्रमुख परियोजना ने अपने संबोधन में एनटीपीसी की 51 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों से समर्पण, निष्ठा और नवाचार के साथ संगठन के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। अखिलेश सिंह द्वारा केक काटकर समारोह का समापन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. निशा साहू, चिकित्सा अधिकारी, एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

READ MORE : CG Holidays List 2026 : साल 2026 में छुट्टियों की बौछार: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की 107 अवकाशों की सूची, राजपत्र में हुई घोषणा

 

Gharghoda News : समारोह के दौरान तिलोत्तमा महिला समिति द्वारा 51वें स्थापना दिवस की खुशी साझा करते हुए हाउसकीपिंग कार्यों में संलग्न सहकारी समितियों की महिला सदस्यों को उपहार वितरित किए गए। यह आयोजन न केवल उत्सव का प्रतीक था बल्कि एनटीपीसी तलईपल्ली के कर्मचारियों की समर्पण भावना, सामूहिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश भी रहा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *