काठमांडू, नेपाल। नेपाल में बीते 30 घंटे में राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन ने देश के शीर्ष नेतृत्व को झकझोर दिया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल दोनों ने इस्तीफा दे दिया।
सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में 20 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक लोग घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास से लेकर गृहमंत्री और अन्य मंत्रियों के घर तक आगजनी और तोड़फोड़ की। इसके चलते राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में कर्फ्यू और सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहे।
Read News : CG NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर का सफल आयोजन
प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे के बाद काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने इसे युवाओं की जीत बताया और प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, राष्ट्रपति पौडेल के इस्तीफे ने राजनीतिक संकट को और गहरा दिया है।
Read News : MD Drugs : एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद, खजराना पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
देश में वैकल्पिक सरकार और नए नेतृत्व की मांग जोर पकड़ रही है। भारत ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। काठमांडू का हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है और पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है। नेपाल में Gen-Z के आंदोलनों से जुड़ी और खबरों के लिए अपडेट लगातार जारी हैं।













