Gariaband News : सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवकों से 7 लाख से अधिक की ठगी, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हाफ़िज़ खान गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Gariaband News

Gariaband News : गरियाबंद। सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर युवकों से लाखों रुपये वसूलने के मामले में गरियाबंद ब्लॉक के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हाफ़िज़ खान को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर तीन युवकों से पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में भृत्य की नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख 70 हजार रुपये हड़पने का आरोप है।

Gariaband News : कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश यदु के अनुसार, पीड़ित महावीर यादव ने 28 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महावीर ने बताया कि हाफ़िज़ खान ने नौकरी लगाने का भरोसा दिलाकर उससे 2 लाख 30 हजार रुपये लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने महावीर को तीन महीने छात्रावास में काम तो कराया, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दिया और रुपये भी वापस नहीं किए।

Gariaband News : जांच में सामने आया कि आरोपी ने दो अन्य युवकों—खोमेन्द्र साहू से 3 लाख 10 हजार रुपये और दिग्विजय ध्रुव से 2 लाख 30 हजार रुपये—भी नौकरी दिलाने के नाम पर वसूले थे। कुल मिलाकर रकम 7 लाख 70 हजार रुपये तक पहुंच गई।

Gariaband News : पुलिस ने सभी पीड़ितों और गवाहों के बयान दर्ज किए और सबूतों के आधार पर हाफ़िज़ खान (45 वर्ष), निवासी मालगांव, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Gariaband News : यह मामला राजनीतिक हलकों में भी चर्चा में है, क्योंकि हाफ़िज़ खान कांग्रेस शासनकाल में ब्लॉक स्तर पर प्रभावशाली माना जाता था, लेकिन उसी प्रभाव के नाम पर युवकों से ठगी करने के आरोप में अब कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *