CG NEWS : शराब घोटाला जांच में बड़ा एक्शन, रायपुर के करण ट्रेवल्स पर EOW की दबिश

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आज एक और बड़ी कार्रवाई हुई। नए मिले सुरागों के आधार पर ACB–EOW की टीम ने राजधानी रायपुर स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स के करण ट्रेवल्स में छापा मारा।

CG NEWS : जांच टीम को यहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनमें अधिकारियों, नेताओं और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की ट्रैवल हिस्ट्री और होटल बुकिंग से जुड़ी जानकारी शामिल है। दस्तावेजों में देश-विदेश की यात्राओं के साथ ही कश्मीर, तिरुपति और उदयपुर के दौरों का रिकॉर्ड भी मिला है।

CG NEWS : एजेंसी को आशंका है कि शराब घोटाले के पैसों का इस्तेमाल इन यात्राओं और होटल बुकिंग के भुगतान में नगद रूप से किया गया होगा। फिलहाल EOW की टीम मौके पर मौजूद है और कार्रवाई जारी है।

CG NEWS : क्या है पूरा मामला

CG NEWS : 2019 से 2023 के बीच कांग्रेस शासनकाल में शराब नीति में बदलाव कर चहेते सप्लायरों को फायदा पहुंचाने का आरोप है। नकली होलोग्राम और सील बनवाकर महंगी शराब की बोतलों को सरकारी दुकानों के जरिये बेचा गया। इस फर्जी होलोग्राम के कारण बिक्री का कोई रिकॉर्ड शासन तक नहीं पहुंचता था और टैक्स चोरी होती रही। इस तरीके से राज्य सरकार को लगभग 2165 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। इस रकम के उपयोग को लेकर भी कई गंभीर आरोप सामने आए।

CG NEWS : अब तक की कार्रवाई

CG NEWS : इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। आबकारी विभाग के 28 अधिकारी भी आरोपी बनाए गए थे, जिन्हें बाद में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *