firecracker factory : विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
firecracker factory : घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
firecracker factory : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर अचानक विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया और आग तेजी से फैल गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम लगातार जारी है।
firecracker factory : शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही या केमिकल के गलत हैंडलिंग को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों के पालन की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि तमिलनाडु के विरुधुनगर और शिवकाशी क्षेत्र पटाखा उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां पहले भी इस तरह के हादसे सामने आ चुके हैं।











