Tuesday, March 31, 2026
27.1 C
Raipur

Fire Safety Excellence Award : एनटीपीसी विंध्याचल के नाम एक और उपलब्धि: ‘अग्नि सुरक्षा पुरस्कार 2026’ से हुआ सम्मानित

Fire Safety Excellence Award : सिंगरौली: ऊर्जाधानी सिंगरौली में स्थित एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना को उसकी सुदृढ़ सुरक्षा प्रणाली और सतर्कता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इंटरनेशनल बिज़नेस कॉन्फ्रेंसेज़ द्वारा मुंबई में आयोजित ‘फायर एंड सिक्योरिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ के दौरान एनटीपीसी विंध्याचल को प्रतिष्ठित ‘अग्नि सुरक्षा पुरस्कार’ से नवाजा गया है। 23 जनवरी को आयोजित इस समारोह में उद्योग जगत के दिग्गजों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।

शून्य दुर्घटना का गौरवशाली रिकॉर्ड: यह पुरस्कार एनटीपीसी विंध्याचल को बीते दो वर्षों में संयंत्र परिसर के भीतर ‘शून्य अग्नि दुर्घटना’ सुनिश्चित करने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दिया गया है। विशेषज्ञों एवं पेशेवरों की एक उच्चस्तरीय जूरी ने संयंत्र की सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली का कठोर मूल्यांकन किया, जिसमें विंध्याचल स्टेशन मानकों पर खरा उतरा। एनटीपीसी की ओर से यह पुरस्कार आशीष कुमार अग्रवाल (अपर महाप्रबंधक, सुरक्षा) एवं मनोज कुमार (उप महाप्रबंधक, ऑफ-साइट) ने प्राप्त किया।

टीम वर्क और अत्याधुनिक तकनीक: स्टेशन प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ (CISF) के जवानों और ठेका श्रमिकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। समयबद्ध निवारक उपायों, अत्याधुनिक अग्नि सुरक्षा प्रणालियों के इंस्टॉलेशन, नियमित निरीक्षण और लगातार आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने इस ‘जीरो एक्सीडेंट’ लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह सम्मान न केवल एनटीपीसी विंध्याचल की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि विद्युत उत्पादन क्षेत्र में सुरक्षा उत्कृष्टता के एक वैश्विक मानक के रूप में इसकी प्रतिष्ठा को भी और अधिक सुदृढ़ करता है। इस उपलब्धि पर एनटीपीसी परिवार और जिले के खेल व उद्योग जगत में हर्ष का माहौल है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories