every house flag : हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा और कार्यक्रम की कार्यशाला दक्षिण मंडल में संपन्न

VIKASH KHALKHO

every house flag : बिलासपुर/घरघोड़ा।। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा” और “तिरंगा यात्रा” कार्यक्रम को लेकर दक्षिण मंडल की कार्यशाला लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा के जिलासह-संयोजक अजीत सिंह भोगल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को मंडल स्तर तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है, और अब 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा आयोजित की जानी है। साथ ही, 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

भोगल ने यह भी कहा कि जहाँ तक संभव हो, वहां बच्चों के हाथों से ध्वजारोहण कराया जाए और 15 अगस्त की शाम को तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारा जाए। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, युद्ध स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाना है।

रीवा में हाई वोल्टेज ड्रामा : दो दिन बाद पत्नी ने कहा – पति निर्दोष, मुझे हुई थी गलतफहमी

मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं और नागरिकों को साथ लेकर पूरे मंडल में देशभक्ति गीतों और संगीत के साथ तिरंगा यात्रा को भव्य रूप से निकाला जाएगा।

इस अवसर पर महामंत्री नारायण गोस्वामी, महामंत्री जगदीश शाह, मंडल कार्यक्रम के सह-प्रभारी कविता वर्मा, रीना गोस्वामी और विशाल कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *