Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Durg News: बड़ी लापरवाही: चलती स्कूल वैन का गेट खुला, सड़क पर...

Durg News: बड़ी लापरवाही: चलती स्कूल वैन का गेट खुला, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना

Durg News
Durg News

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में स्कूल वैन की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। चलती स्कूल वैन का पीछे का गेट खुला होने से एक मासूम बच्चा सड़क पर गिर गया। राहत की बात यह रही कि वैन के पीछे कोई वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

Durg News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना 8 जुलाई की दोपहर करीब 1:30 बजे की है। खुर्सीपार स्थित फॉरबेल्स स्कूल की वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। नंदिनी रोड पर एक बच्चे को उतारने के बाद जैसे ही वैन आगे बढ़ी, पीछे बैठे एक मासूम का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर गिर पड़ा।

Durg News: लोगों का कहना है कि वैन का पीछे का गेट ठीक से बंद नहीं था। ड्राइवर ने बच्चे को उतारने के बाद गेट लॉक नहीं किया और वाहन आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान खुला गेट होने की वजह से बच्चा सड़क पर गिर गया।

Durg News: घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने वैन चालक को रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह करीब 300 मीटर आगे निकल गया। इसके बाद पीछे चल रहे कुछ बाइक सवारों ने वैन का पीछा कर उसे रोका। मौके पर मौजूद एक महिला ने घायल बच्चे को उठाकर फिर से स्कूल वैन में बैठाया, जिसके बाद वैन आगे रवाना हुई।

Durg News: बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल वैन में सिर्फ ड्राइवर मौजूद था। बच्चों की देखरेख के लिए कोई कंडक्टर या सहायक नहीं था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल वैन की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here