Singrauli News: सिंगरौली में डीजल से भरा टैंकर पलटा, रिसाव होते ही बाल्टी-डिब्बे लेकर दौड़े ग्रामीण; पुलिस रोकती रही, सड़क पर लगा लंबा जाम

Singrauli News: सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार सुबह डीजल से भरे एक टैंकर के पलटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद टैंकर से डीजल का रिसाव शुरू हो गया, जिसकी जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग बाल्टी, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते डीजल भरने की होड़ लग गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

यह हादसा कोतवाली बैढ़न क्षेत्र के परसौना गांव में देवसर विधायक कार्यालय के सामने बैढ़न-बरगवां मुख्य मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें से तेजी से डीजल बहने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बाल्टी-डिब्बे लेकर पहुंच गए ग्रामीण

टैंकर से डीजल बहने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण बाल्टी, कैन, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। लोग बह रहे डीजल को एकत्र करने में जुट गए।

READ MORE: MP News: भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे पर कोर्ट सख्त, दिनेश लोधी फरार घोषित; स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को बार-बार समझाइश दी कि रिसाव वाले टैंकर के पास जाना खतरनाक हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग डीजल भरने की कोशिश करते रहे। इससे कुछ समय के लिए मौके पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात रहा प्रभावित

Singrauli News: घटना की सूचना मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए लोगों को टैंकर से दूर हटाने का प्रयास किया। साथ ही सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

हादसे के कारण बैढ़न-बरगवां मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित करने और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। कुछ समय बाद वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य कराई गई।

READ MORE: MP News: 2300 करोड़ की ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ पर बड़ा विवाद! खामी उजागर करने वाला अधिकारी ही सस्पेंड

जनहानि नहीं, लाखों के नुकसान की आशंका

Singrauli News: प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल बह जाने के कारण लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि टैंकर किस कारण अनियंत्रित होकर पलटा और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories