HomeChhattisgarhDurg News : दुर्ग के OYO से जुड़े क्राउड होटल में देह...

Durg News : दुर्ग के OYO से जुड़े क्राउड होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार

Date:

Related stories

Durg News : दुर्ग : दुर्ग में स्थित OYO से जुड़े क्राउड होटल में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का मामला पकड़ा। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर होटल में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान दो युवतियों और होटल मैनेजर ने पुलिस से बहस और झूमाझटकी की, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। यह पूरा मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

Durg News : जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि जुनवानी रोड स्थित होटल क्राउड में दूसरे राज्यों से लाई गई युवतियों से अवैध गतिविधियां कराई जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में दबिश दी, जहां गुजरात और उत्तर प्रदेश की दो युवतियां पाई गईं। जब उनसे पहचान पत्र और दस्तावेज मांगे गए, तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया।

Durg News : इस दौरान होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा से होटल से जुड़े वैध कागजात, ग्राहकों का रिकॉर्ड और पहचान संबंधी विवरण मांगा गया। आरोप है कि वह जांच में सहयोग करने के बजाय पुलिस से विवाद करने लगा, जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Durg News : महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों युवतियों नाजरीन बानो और सनम अंसारी की तलाशी ली। उनसे भी पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने बहस शुरू कर दी और झूमाझटकी की। इसके बाद दोनों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here