Friday, September 25, 2026
Home Entertainment Dhurandhar : थिएटर के बाद OTT पर धूम मचाने आ रही ‘धुरंधर’,...

Dhurandhar : थिएटर के बाद OTT पर धूम मचाने आ रही ‘धुरंधर’, जानिए कब घर बैठे देख सकेंगे रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर

dhurandar
धुरंधर की OTT रिलीज डेट फाइनल

मुंबई: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा किया है, जिसने बॉलीवुड के हालिया रिकॉर्ड हिला दिए हैं। 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म को 17 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई और दर्शकों का क्रेज़ अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा। ₹500 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट्स में शुमार हो चुकी है।

16 दिन में 500 करोड़ क्लब, बनाया नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने महज 16 दिनों में ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। यह फिल्म इस मुकाम तक सबसे तेज़ पहुंचने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के नाम था, जिसने 11 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी। 17वें दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है और मेट्रो सिटीज़ में थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं।

Read More : Dhurandhar Box Office : 9 दिन, 400 करोड़ और गिनती जारी…रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ाया कदम

बॉक्स ऑफिस पर कायम जलवा

फिल्म की ओपनिंग से लेकर अब तक दर्शकों की भीड़ लगातार सिनेमाघरों में उमड़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और हाई-ऑक्टेन कंटेंट की वजह से ‘धुरंधर’ आने वाले दिनों में भी लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है।

OTT पर भी तैयार धमाका

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ‘धुरंधर’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) ने बड़ी डील में खरीदे हैं। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी के साथ-साथ इसका तेलुगू वर्जन भी रिलीज़ किया जा सकता है, जिससे फिल्म की पहुंच और व्यापक होगी।

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का दमदार अभिनय

फिल्म की सफलता के पीछे इसकी मजबूत स्टारकास्ट और दमदार परफॉर्मेंस अहम वजह मानी जा रही है। रणवीर सिंह जहां मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, वहीं अक्षय खन्ना ने ‘रहमान डकैत’ के किरदार में खलनायक बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी फिल्म को मजबूती दी है।

गाने से लेकर सीक्वल तक, हर तरफ चर्चा

फिल्म का गाना ‘शरारत’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, ‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। दो भागों में बनी इस फिल्म का अगला चैप्टर जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here