Dhurandhar 2 : नई दिल्ली में बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के महज 4 दिनों में ही कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
Dhurandhar 2 : फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया, जो अब तक किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन माना जा रहा है। इससे पहले जवान का 286 करोड़ का वीकेंड रिकॉर्ड था, जिसे ‘धुरंधर 2’ ने काफी पीछे छोड़ दिया।
Dhurandhar 2 : ईद के मौके पर शनिवार को फिल्म ने 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 114.85 करोड़ तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि सिर्फ हिंदी वर्जन से ही फिल्म ने लगातार 100 करोड़ से ज्यादा का सिंगल डे कलेक्शन कर इतिहास रच दिया।
Dhurandhar 2 : फिल्म ने पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जिसने पहले 291 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन किया था। वहीं KGF Chapter 2 के हिंदी लाइफटाइम कलेक्शन (434.70 करोड़) को भी ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 4 दिनों में पीछे छोड़ दिया है।
Dhurandhar 2 : सिर्फ भारत ही नहीं, इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का दबदबा देखने को मिला। पहले वीकेंड में फिल्म ने करीब 81 मिलियन डॉलर (लगभग 760 करोड़ रुपये) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन है।
Dhurandhar 2 : डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाने की उत्सुकता और रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।
Dhurandhar 2 : अब नजर इस बात पर है कि वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में भी फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं, लेकिन शुरुआती आंकड़े साफ बता रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस का इतिहास बदलने के मूड में है।











