Dheerendra Shastri Statement : छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर एक अहम संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा कि आज वैवाहिक रिश्ते कमजोर हो गए हैं और मंडप में लिए गए सात वचन अपनी मजबूती खो चुके हैं।
Dheerendra Shastri Statement : शास्त्री ने बताया कि आधुनिक दौर में लोग केवल सुंदरता को महत्व देते हैं, जबकि समझदारी को नजरअंदाज कर देते हैं। उनका कहना है कि जीवन की लंबी दौड़ में सफलता पाने के लिए समझदार साथी चुनना ज़रूरी है। सुंदरता केवल क्षणिक आकर्षण देती है, लेकिन समझदारी रिश्ते को स्थायी और सुखमय बनाती है।
पंडित शास्त्री के ये विचार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों में वैवाहिक संबंधों को लेकर गंभीर सोच पैदा कर रहे हैं। उनके संदेश से युवा और विवाहित दंपत्तियों को समझदारी और सच्चे मूल्य अपनाने की सीख मिल रही है।











