रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज से देश की सबसे बड़ी सुरक्षा बैठकों में से एक का मेजबान बनने जा रही है। यहां 60वां DGP–IGP सम्मेलन शुरू हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित देशभर के शीर्ष पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे। नवा रायपुर स्थित IIM में होने वाला यह सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी राष्ट्रीय रणनीतियों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
आज रात रायपुर पहुंचेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस उच्चस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज रात 7 बजे माना एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। वे यहां नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस M-01 में ठहरेंगे। प्रधानमंत्री 29 और 30 नवंबर को सम्मेलन की प्रमुख बैठकों में भाग लेंगे। उनकी उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख़्त कर दिया गया है।
Read More : आज से PM मोदी-गृहमंत्री शाह रायपुर में, शुरू हुआ 60वां DGP-IG सम्मेलन, तीन दिन तक हाई अलर्ट
सीएम विष्णुदेव साय करेंगे PM का स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर राजधानी में रहेंगे। वे दोपहर में मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा करेंगे, इसके बाद “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” का प्रस्तुतीकरण और समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 7:45 बजे सीएम साय रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक स्वागत करेंगे।
सम्मेलन में कैसे होगी चर्चा?
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को सम्मेलन की महत्वपूर्ण थीम “विकसित भारत: सुरक्षा आयाम” पर विशेष सत्रों की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान विभिन्न राज्यों के DGP और IGP अपने-अपने अनुभवों और चुनौतियों पर प्रस्तुति देंगे।
Read More : Home Loan पर मिलेगी राहत! RBI के नए नियम से बेहतर क्रेडिट स्कोर वालों की EMI होगी और भी कम
सम्मेलन में इन प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा होगीः
- वामपंथी उग्रवाद (LWE) से निपटने की रणनीति
- आतंकवाद विरोधी उपाय
- आपदा प्रबंधन
- महिला सुरक्षा के लिए आधुनिक पहल
- पुलिसिंग में फोरेंसिक साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग
इसके अलावा प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे, जो सम्मेलन की बड़ी मुख्य आकर्षक गतिविधियों में से एक है।यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में इतना बड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसे राज्य के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।











