Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh आज से PM मोदी-गृहमंत्री शाह रायपुर में, शुरू हुआ 60वां DGP-IG सम्मेलन,...

आज से PM मोदी-गृहमंत्री शाह रायपुर में, शुरू हुआ 60वां DGP-IG सम्मेलन, तीन दिन तक हाई अलर्ट

modi amit shah
PM मोदी-शाह

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अगले तीन दिनों तक बेहद कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगी, क्योंकि नवा रायपुर में आज से 60वां DGP–IG सम्मेलन शुरू हो गया है। शनिवार सुबह से ही एयरपोर्ट पर देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का आगमन लगातार जारी है। गृह सचिव गोविंद मोहन रायपुर पहुंच चुके हैं, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीती रात ही शहर पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही आज देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रायपुर पहुंचने वाले हैं।

“सुरक्षित भारत” के लिए रोडमैप तैयार करेगा सम्मेलन
“विकसित भारत: सुरक्षा आयाम” थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और बदलते सुरक्षा परिदृश्यों पर रणनीति तय की जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह आज सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसमें महिला सुरक्षा, नक्सलवाद (LWE), आतंकवाद रोध, फोरेंसिक साइंस और पुलिसिंग में एआई तकनीक के उपयोग जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। देशभर से आए अधिकारी अलग-अलग विषयों पर प्रेजेंटेशन भी देंगे।

Read More : Home Loan पर मिलेगी राहत! RBI के नए नियम से बेहतर क्रेडिट स्कोर वालों की EMI होगी और भी कम

देश के सभी राज्यों से शीर्ष पुलिस अधिकारी रायपुर में जुटे
सम्मेलन में DGP, COP, IG, ADG, IB सहित कई सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख रायपुर पहुंचे हैं। सभी राज्यों को अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में किए गए सुधारों की प्रस्तुति देनी है। एक मॉडल स्टेट चुनकर पूरे देश के लिए कॉमन गाइडलाइन जारी करने पर भी विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछला DGP–IG कॉन्फ्रेंस 2024 में भुवनेश्वर में हुआ था। छत्तीसगढ़ में पहली बार यह प्रतिष्ठित आयोजन होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

विशेष व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए M-1 और गृह मंत्री अमित शाह के लिए M-11 ब्लॉक में विशेष आवास की व्यवस्था की गई है। नए सर्किट हाउस में NSA अजीत डोभाल, डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह, IB चीफ तपन डेका और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सूइट व कमरे बुक किए गए हैं। कुल मिलाकर 33 राज्यों से आने वाले शीर्ष पुलिस अधिकारी, पैरामिलिट्री के DG/ADG सहित 75 अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर ठहरेंगे।

Read More : Cyclone Ditwah-Senyar : साइक्लोन दित्वा ने पकड़ा जोर, सेन्यार भी उफान पर, इन 4 राज्यों में आ रही आफत

सुरक्षा की कमान ADG–IG के हाथों में
सम्मेलन के दौरान संपूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी ADG दीपांशु काबरा और IG अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है। राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय बलों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय भी इन्हीं के नेतृत्व में होगा।

पीएम देंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक
IIM रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। यह मंच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर मुक्त संवाद का अवसर देता है।प्रधानमंत्री मोदी 2014 से इस सम्मेलन को एक नए स्वरूप में आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके तहत हर साल इसे देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here