Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Devkinandan Thakur’s Katha Raipur: रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर की कथा के दौरान...

Devkinandan Thakur’s Katha Raipur: रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर की कथा के दौरान चोर गिरोह सक्रिय, कलश यात्रा में 5 महिलाओं की सोने की चेन चोरी

Devkinandan Thakur's Katha Raipur
Devkinandan Thakur's Katha Raipur

Devkinandan Thakur’s Katha Raipur: रायपुर: रायपुर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान निकाली गई कलश यात्रा में चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़ित महिलाओं ने महिला गिरोह पर शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिलाओं में संजय नगर की ओमकुमारी वर्मा, अर्चना गुप्ता, सरस्वती अग्रवाल, लक्ष्मी यदु और बासन साहू शामिल हैं। सभी महिलाएं 8 जुलाई को महामाया मंदिर से इंडोर स्टेडियम तक निकली कलश यात्रा में शामिल हुई थीं।

ओमकुमारी वर्मा ने बताया कि वह महाराज के स्वागत के दौरान मोबाइल से वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि पीछे खड़ी एक महिला ने उनके गले के पास हाथ लगाया। कुछ देर बाद जब उन्होंने सेल्फी ली तो देखा कि उनके गले से सोने की चेन गायब थी। उनके गले में सिर्फ तुलसी और रुद्राक्ष की माला बची थी।

उन्होंने बताया कि चोरी हुई सोने की चेन करीब **17.5 ग्राम** की थी, जिसकी कीमत **2 लाख रुपये से अधिक** है। शिकायत लेकर वह पहले पुरानी बस्ती थाने पहुंचीं, जहां से उन्हें सिटी कोतवाली थाना भेजा गया। वहां उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई।

ओमकुमारी ने बताया कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने उनसे पूछा, “क्या आपकी भी चेन चोरी हुई है?” तब उन्हें पता चला कि उनसे पहले भी कई महिलाएं इसी तरह की शिकायत दर्ज कराने पहुंच चुकी थीं।

Devkinandan Thakur’s Katha Raipur: पीड़ित महिलाओं का कहना है कि भीड़ में महिला चोरों का कोई गिरोह सक्रिय था, जिसने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। कई अन्य महिलाओं ने भी अपने जेवर और सामान चोरी होने की बात कही है।

Devkinandan Thakur’s Katha Raipur: सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कलश यात्रा के रास्ते में लगे **CCTV कैमरों की फुटेज** खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here