Deputy CM विजय शर्मा ने एनएचएम संविदा कर्मचारियों को जल्द सकारात्मक फैसले का दिया भरोसा, कहा मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर गंभीर हैं

VIKASH KHALKHO

Deputy CM : कांकेर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को एक दिवसीय प्रवास जिला मुख्यालय पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की और लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कर्मियों ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए नियमितीकरण के वादे और “”मोदी की गारंटी” को दोहराया।

Read More Conversion : राजिम में चंगाई सभाओं में धर्मांतरण का आरोप, VHP-बजरंग दल ने पुलिस के साथ किया घेराव, कार्रवाई न हुई तो दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

कर्मचारियों का कहना है कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का स्पष्ट वादा किया था, लेकिन 20 माह बीत जाने के बाद भी यह अधूरा है। पूर्व आंदोलनों के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता—पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और केदार कश्यप, गौरी शंकर श्रीवास सहित प्रमुख बड़े नेता मंच में पहुँचे हुए थे —खुले मंच से ही संविदा कर्मियों के नियमितीकरण करने समर्थन में बयान दे चुके हैं।
जिला कांकेर ज्ञापन देते वक्त: “डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एनएचएम संविदा कर्मचारियों को आश्वासन किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी का उनकी मांगों पर ध्यान है और इस संबंध में बहुत जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।”

Read More : दिग्विजय सिंह का चौंकाने वाला बयान: सिंधिया के साथ रिश्ता क्या है, और मंच पर क्यों किया इंकार?

एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष: दीपक वर्मा एवं गौरव सोनी ने बताया कि नियमितीकरण, ग्रेड पे सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन लगातार संघर्षरत है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अगस्त से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *