दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक महिला ने ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट के डिलीवरी एजेंट पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पार्सल देने के दौरान डिलीवरी बॉय ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो महिला ने बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लिंकिट का डिलीवरी एजेंट पीले रंग की यूनिफॉर्म में पार्सल दे रहा है और पेमेंट ले रहा है। जैसे ही वह बाकी पैसे लौटाता है, वह दोबारा आगे बढ़कर महिला को छूने की कोशिश करता है। महिला तुरंत पार्सल को अपने सामने रखकर खुद को बचाने की कोशिश करती है।
Read More : REWA : समान पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली कफ सिरप तस्करों का गिरोह पकड़ा, 280 शीशी बरामद
महिला ने पोस्ट में लिखा, “डिलीवरी बॉय ने मेरा पता दोबारा पूछा और फिर गलत तरीके से छुआ। क्या भारत में महिलाओं की सुरक्षा मजाक है?” इसके बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैल गया।
This is what happened with me today while ordering from Blinkit. The delivery guy asked for my address again and then touched me inappropriately. This is NOT acceptable. @letsblinkit please take strict action. #Harassment #Safety @letsblinkit …is women safety is joke in India? pic.twitter.com/aAsjcT3mnO
— S🪐 (@eternalxflames_) October 3, 2025
महिला ने आरोप लगाया कि ब्लिंकिट ने शुरू में उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और केवल एजेंट को चेतावनी देने की बात कही। हालांकि, जब महिला ने वीडियो सबूत के रूप में भेजा, तब जाकर कंपनी ने आरोपी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया।
Read More : CG News : एनटीपीसी तलईपल्ली में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का सफल आयोजन
महिला ने बताया कि उन्होंने FIR दर्ज नहीं कराई क्योंकि उन्हें डर था कि मामला परिवार तक पहुंचने पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
विवाद बढ़ने के बाद ब्लिंकिट ने बयान जारी कर कहा, “हमें बेहद खेद है कि हमारे एक एजेंट से ग्राहक को यह अनुभव झेलना पड़ा। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है और उसका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया गया है।”













