Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Raipur

Delhi Blast Update : देश को दहलाने वाले दिल्ली धमाके का छत्तीसगढ़ कनेक्शन, लाल किले के पास मिली रायपुर नंबर की संदिग्ध कार….

Delhi Blast Update : रायपुर/दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके ने पूरे देश को दहला दिया है। इस विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत और कई के घायल होने की पुष्टि हुई है। वहीं, जांच में बड़ा खुलासा हुआ है—धमाके में इस्तेमाल हुई कार का छत्तीसगढ़ कनेक्शन सामने आया है।

Delhi Blast Update : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट एक आई-20 कार में हुआ था, जबकि घटनास्थल के पास रायपुर रजिस्ट्रेशन वाली एक मारुति फ्रॉन्क्स कार भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। यह कार रायपुर के स्काई ऑटोमोबाइल से खरीदी गई थी, और इसके मालिक बालोद जिले के सिरी गांव निवासी प्रशांत बघेल बताए जा रहे हैं। रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर रायपुर निवासी अभिषेक साहू का है। बताया जा रहा है कि कार प्रशांत के छोटे भाई दिल्ली में सेल्फ-ड्राइव सर्विस के रूप में चला रहे थे।

इस बीच, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे संभावित फिदायीन हमले के रूप में चिन्हित किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धमाके में शामिल आई-20 कार पुलवामा निवासी तारिक ने खरीदी थी, जिसमें कथित आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था। फिलहाल एनआईए, एसआईटी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर जांच में जुटी हैं।

इस हादसे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस भी अलर्ट पर है और रायपुर स्थित वाहन स्वामियों के दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। राजधानी और सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

इंदौर : मामूली धक्का लगने पर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर :  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मामूली...

M.P News : इंदौर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम पर हमला करने की कोशिश

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के धार रोड इलाके...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds