Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

Delhi acid attack : दिल्ली एसिड अटैक में बड़ा खुलासा: पिता ने रची थी जितेंद्र को फंसाने की साज़िश, बेटी खुद लाई थी टॉयलेट क्लीनर एसिड

Delhi acid attack :  नई दिल्ली। दिल्ली के भारत नगर इलाके में 26 अक्टूबर की सुबह हुए कथित एसिड अटैक के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। पुलिस जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो पीड़िता के शुरुआती बयानों से मेल नहीं खाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के पिता अकील खान ने अब यह कबूल कर लिया है कि उसने जितेंद्र को फंसाने के लिए एसिड अटैक की यह पूरी साजिश रची थी। इतना ही नहीं, उसने अपने पुराने विवादों के चलते जितेंद्र के दोस्तों ईशान और अरमान को भी फंसा दिया था।

जांच में पता चला है कि कथित एसिड अटैक में इस्तेमाल होने वाला टॉयलेट क्लीनर एसिड (एसिड जैसा तरल पदार्थ) पीड़िता की बेटी खुद लेकर आई थी। पिता अकील खान ने अपनी बेटी से कहा था कि जितेंद्र की पत्नी उस पर केस दर्ज करवा रही है, इसलिए जितेंद्र को फंसाने के लिए उसे इस साजिश में उसका साथ देना होगा।

Delhi acid attack :  जितेंद्र घटना के वक्त करोल बाग में था

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 26 अक्टूबर की सुबह लक्ष्मीबाई कॉलेज जाते समय उसके परिचित जितेंद्र ने अपने दो दोस्तों ईशान और अरमान के साथ बाइक पर आकर उस पर एसिड फेंका था। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त जितेंद्र करोल बाग में था। सीसीटीवी फुटेज में उसे बाइक से करोल बाग जाते हुए देखा गया है और उसकी मोबाइल लोकेशन भी वहीं मिली है। जिस बाइक का जिक्र पीड़िता ने किया था, वह भी करोल बाग में खड़ी मिली।

Delhi acid attack :  ब्लैकमेलिंग के आरोप में पिता अकील फरार

जांच में एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब पता चला कि घटना से दो दिन पहले 24 अक्टूबर को जितेंद्र की पत्नी ने एक पीसीआर कॉल कर पीड़िता के पिता अकील खान पर ब्लैकमेल और परेशान करने का आरोप लगाया था। जितेंद्र की पत्नी ने आरोप लगाया था कि 2021 से 2024 के बीच अकील खान की फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसने उसके साथ जबरदस्ती की और बाद में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस शिकायत के आधार पर भलस्वा डेयरी थाने में अकील खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और वह फिलहाल फरार है।

Delhi acid attack : इसके अलावा, बाकी दो आरोपी अरमान और ईशान की मां शबनम ने पुलिस को बताया कि साल 2018 में उन पर भी कथित तौर पर अकील खान के रिश्तेदारों ने एसिड अटैक किया था। शबनम और अकील खान के बीच मंगोलपुरी की एक प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद भी चल रहा है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जिसमें पता चला है कि पीड़िता को उसके भाई ने स्कूटी पर अशोक विहार इलाके तक छोड़ा था, लेकिन कॉलेज गेट तक नहीं गया। पुलिस का कहना है कि अभी जांच के कई पहलुओं की पुष्टि बाकी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories