Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh Diwali get-together : बंजारा समाज अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ ने आयोजित किया दीपावली मिलन...

Diwali get-together : बंजारा समाज अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह, आपसी भाईचारे और एकता पर ज़ोर

Diwali get-together : रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव। अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ जिला कोंडागांव के तत्वावधान में बंजारा समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। दीपावली के बाद आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर, रविवार को फरसगांव ब्लॉक मुख्यालय स्थित कर्मचारी भवन में यह समारोह मनाया गया, जहाँ समाज में आपसी सौहार्द का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया, और सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके आशीर्वाद से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

मिठाइयाँ बांटकर खुशियाँ साझा कीं

बंजारा समाज के सदस्यों ने बताया कि दीपावली मिलन का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि समाज के बीच प्रेम और एकता के संदेश को फैलाना भी है। कार्यक्रम के बाद सभी ने आपस में मिठाइयाँ बांटकर खुशियाँ साझा कीं। यह दृश्य सचमुच “मिठास में एकता” की मिसाल बन गया।

समारोह जुड़ाव और मजबूत करता है: राठौर

कोंडागांव बंजारा समाज के जिला सचिव भुनेश्वर राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि बंजारा समाज हमेशा से समाज के मार्गदर्शन और संस्कारों की रक्षा में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन जैसे आयोजनों से एक-दूसरे से जुड़ाव और भी मजबूत होता है। उन्होंने समाज के युवा और महिलाओं से आग्रह किया कि वे आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि समाज की परंपरा जीवंत बनी रहे।

कोंडागांव बंजारा समाज का यह दीपावली मिलन न केवल धार्मिक भावनाओं का प्रतीक बना, बल्कि यह भी दिखाया कि जब पूरा समाज एक साथ आता है तो उत्सव की रोशनी और भी अधिक उज्ज्वल हो जाती है।

इस अवसर पर अशोक चौहान, बलराम पम्हार, पुरूषोतम नायक, दीपक नायक, सुखदेव भारद्वाज, लक्ष्मीनारायण भारद्वाज, अजय राठौर, मदन राठौर, जीवन लाल राठौर, अरुण पम्हार, भुनेश्वर पम्हार, विनेश पम्हार, माधव चौहान, हरीश चौहान, मोतीलाल चौहान, जगदीश नायक, हेमंत भारद्वाज, श्रीमती कृष्णा पम्हार, मनीषा चौहान, ममता चौहान एवं जिला सचिव भुनेश्वर राठौर आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here