Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh M.P Crime : दतिया में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लोडर और...

M.P Crime : दतिया में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, रेत कारोबारियों में हड़कंप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार दोपहर वन विभाग, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने तिलैथा रेत खदान पर छापामार कार्रवाई करते हुए एक लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को गोराघाट थाने में सुरक्षित रखा गया है।

सिंध नदी के रास्तों पर खुदवाई गई खंती

प्रशासन को लगातार सिंध नदी किनारे स्थित विभिन्न घाटों से अवैध रेत निकासी और उससे जुड़े विवादों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई के दौरान नदी से जुड़े कई मार्गों पर खंती खुदवाकर रास्तों को बंद कर दिया गया, ताकि रेत से भरे वाहन बाहर न निकल सकें। यह कदम अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया है।

कई गांवों के रास्ते किए गए बंद

वन विभाग की टीम ने थाना गोराघाट क्षेत्र के अंतर्गत तिलैथा, गोविंद नगर, तिगरू, लाच, बिलासपुर और खेरौना घाट सहित अन्य स्थानों पर नदी मार्ग अवरुद्ध किए। इससे रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More : M.P News : भोपाल में आज मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की बड़ी रणनीतिक बैठक, कल भी हुई थी मीटिंग

संयुक्त टीम के अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्रवाई में वन विभाग के डिप्टी रेंजर जीवन लाल दुबे सहित सुंदरलाल रावत, धर्मवीर सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, सुनील बसेड़िया, शिवम मालिया, अमित गोस्वामी, सुमित उपाध्याय, छोटेलाल प्रजापति और हेमंत प्रजापति सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

अवैध खनन पर आगे भी जारी रहेगी सख्ती

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। लगातार निगरानी और संयुक्त कार्रवाई के जरिए रेत माफिया पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here