Saturday, August 15, 2026
Home National Delhi DA Hike News: कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, इतने फीसदी महंगाई...

DA Hike News: कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, इतने फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें कितना बढ़ेगा वेतन

0
132
DA Hike News
DA Hike News

DA Hike News: नई दिल्ली। करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने बुधवार को महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला दशहरा और दीपावली से पहले लिया गया, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा होगा। अब DA की दर 55% से बढ़कर 58% हो गई है।

DA Hike News: कब से लागू होगा नया DA?

DA Hike News: बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा। यानी यह फैसला पिछली तारीख से लागू होगा और कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों का बकाया भी मिलेगा। यह राशि अक्टूबर की सैलरी के साथ जोड़कर दी जाएगी।

DA Hike News: कितनी बढ़ेगी सैलरी?

DA Hike News: जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, उन्हें अभी 33,000 रुपये DA मिलता है (55%)। अब 3% बढ़ोतरी के बाद DA बढ़कर 34,800 रुपये हो जाएगा। यानी कुल सैलरी में 1,800 रुपये का इजाफा होगा।

DA Hike News: DA और DR कैसे तय होते हैं?

DA Hike News: महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की गणना औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर होती है। यह डेटा श्रम मंत्रालय के अधीन आने वाला श्रम ब्यूरो हर महीने जारी करता है। उसी के आधार पर सरकार DA में संशोधन करती है।

DA Hike News: 8वें वेतन आयोग को लेकर क्या अपडेट है?

DA Hike News: जनवरी 2025 में सरकार ने 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी, लेकिन अब तक आयोग के गठन, सदस्यों की नियुक्ति और कार्यदायित्व (ToR) को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुई है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए अगले कुछ महीनों में इसे लेकर और घोषणाएं हो सकती हैं।

DA Hike News: करीब 1.16 करोड़ लोगों को फायदा

DA Hike News: इस फैसले से करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा। त्योहारों के इस मौसम में यह बढ़ोतरी उनके लिए आर्थिक राहत लेकर आई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here