Home Chhattisgarh Cyber Crime : एनसीसी कैडेट्स में सायबर अपराध, नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

Cyber Crime : एनसीसी कैडेट्स में सायबर अपराध, नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

0
Cyber Crime : एनसीसी कैडेट्स में सायबर अपराध, नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

Cyber Crime : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : जिला राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ छुईखदान गंडई एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के एनसीसी छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम पेंड्री, जिला राजनांदगांव में एनसीसी कैम्प आयोजित किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधिक्षक  वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण पर दिनांक 28.10.2025 को सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार द्वारा एनसीसी कैम्प पेंड्री पहुँचकर सभी एनसीसी छात्र-छात्राओं को सायबर फ्राड के प्रकार एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने ऑनलाइन ठगी, .एपीके फाईल, फिशिंग, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया फ्राड एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के बारे में छात्रों को जागरूक किया। साथ ही “साइबर सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ विद्यार्थियों को सतर्क रहने की अपील की गई।

READ MORE : Arjun Jayanti : शोभायात्रा निकाल कर कलार समाज ने मनाई भगवान राजराजेश्वर अर्जुन जयंती

 सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम का सतर्कता पूर्वक उपयोग करने, अनजान नंबरों या आईडी से प्राप्त संदेशों पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने पर विशेष जोर दिया गया।
 ऑनलाइन ठगी फ्राड से बचने के तरीकों की जानकारी दी गई।
 एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

READ MORE : Indore Rape Case : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, धमकाकर कर रहे थे शोषण

Cyber Crime : इस अवसर पर एनसीसी के कर्नल प्रवाल, एनसीसी लेफ्टिनेट डिकेश्वर निषाद, केप्टन निलेश कुर्रे,  एनसीसी सुबेदार जसवंत सिंग, सुबेदार जसविंदर सिंग, एनसीसी पी.आई एवं अन्य शिविल अधिकारीगण व सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आरक्षक धीरज डडसेना एवं वार्षिक कैंप में आये एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here