Indore Lasudia Girlfriend House Theft: सरपंच बनने की चाह में प्रेमिका के घर डेढ़ करोड़ की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore Lasudia Girlfriend House Theft: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां गांव का सरपंच बनने के जुनून और महंगे शौक पूरे करने की चाह में एक युवक अपराध की राह पर चल पड़ा। आरोपी ने किसी और को नहीं, बल्कि अपनी ही प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) के घर को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और बिस्किट पार कर दिए। शिकायत मिलने के बाद लसूड़िया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : MP Deputy CM OSD Corruption Charges: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के OSD पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, कांग्रेस हमलावर

यह पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीसीएम पार्क, नेपानिया का है। पीड़िता रेनू शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त से 13 सितंबर 2026 के बीच उनके घर की अलमारी में रखे सोने के बिस्किट और अन्य कीमती आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। चोरी की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो शक की सुई पीड़िता के साथ रह रहे राजस्थान के जोधपुर जिले (ग्राम गारासनी) निवासी 25 वर्षीय गोपाल उर्फ गोपी जाखड़ पर टिकी, जो वारदात के बाद से अपना मोबाइल बंद कर फरार था।

Read More : Health: हार्ट अटैक, कार्डिएक अरेस्ट और स्ट्रोक में क्या अंतर? शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

लसूड़िया पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गोपाल को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घर की अलमारी में सोने का बिस्किट देखा था और उसे माल की पूरी जानकारी थी। उसके गांव में आगामी दिनों में सरपंची का चुनाव होने वाला था, जिसमें खड़े होने और चुनावी खर्च जुटाने के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफशैली के लिए उसने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया।

Read More : Bemetara News: सेवा संकल्प अभियान: मानव सेवा के लिए NHM संघ ने किया रक्तदान, NHM संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने स्वयं रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 630 ग्राम वजनी सोने का बिस्किट, 40 ग्राम की सोने की चेन, 2 लाख रुपये नकद और एक आईफोन 17 जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए कुल माल की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर बाकी बचे सोने और संपत्ति की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *