कुंडा के राजा भैया और उनका नया ट्रोजन हॉर्स! शाही स्वागत के VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

0
183
raja bhaiya
raja bhaiya

कुंडा : कुंडा के चर्चित विधायक और यूपी के राजसी अंदाज के प्रतीक रघुराज प्रताप सिंह ‘राज भैया’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनके नए घोड़े ‘ट्रोजन’ की है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राजा भैया ने अपने नए घोड़े का स्वागत शाही परंपरा के अनुसार किया, जिसमें तिलक और आरती की रस्म शामिल थी।

आकर्षक और मस्कुलर घोड़ा
इस घोड़े को बेहद आकर्षक और मस्कुलर बताया जा रहा है। इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा भैया के अस्तबल में अब कुल 11 घोड़े हैं, जिनमें कई की कीमत 20 से 30 लाख रुपये के बीच है।

घुड़सवारी का बचपन से शौक
राजा भैया का घोड़ों से प्यार बचपन से ही रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया भी था कि उन्होंने पहली बार 6 साल की उम्र में घुड़सवारी सीखी थी। अपने पुश्तैनी महल में बचपन से ही घोड़े उनके दैनिक जीवन का हिस्सा रहे हैं। कहा जाता है कि छोटी उम्र में वह अक्सर अस्तबल में छिपकर अपने पसंदीदा घोड़ों की सवारी करते थे।

शौक सिर्फ़ घोड़ों तक नहीं
राजा भैया सिर्फ अपने घोड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि शाही अंदाज के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। उनके कलेक्शन में महंगी SUVs, पर्सनल स्पीडबोट, हाई-एंड स्पोर्ट्स कारें और भी कई लग्जरी आइटम शामिल हैं। बावजूद इसके, करीबी लोग कहते हैं कि घोड़े उनका सबसे प्रिय शौक हैं।

ट्रोजन की एंट्री से अस्तबल मजबूत
राजा भैया के सपोर्टर्स का कहना है कि नए ‘ट्रोजन’ घोड़े के आने से अस्तबल और भी मजबूत हुआ है। यह साबित करता है कि राजा भैया न केवल शौकिया घुड़सवार हैं बल्कि घोड़ों और घुड़सवारी के असली जानकार भी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here