Crime News : विशाखापत्तनम : विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां भारतीय नौसेना के एक टेक्नीशियन ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान चिंतदा रविंद्र के रूप में हुई है, जो आईएनएस डेगा पर तैनात बताया जा रहा है।
Crime News : पुलिस के अनुसार, आरोपी की मुलाकात वर्ष 2021 में पोलिपल्ली मौनिका नाम की युवती से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए थे। घटना वाले दिन आरोपी ने युवती को अपने किराए के फ्लैट पर बुलाया, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
Crime News : आरोप है कि पैसों के लेन-देन और संबंध उजागर करने की धमकी को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद उसने सबूत छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर छिपा दिया।
Crime News : बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले से ही कटर और अन्य उपकरण मंगाए थे, जिनका इस्तेमाल उसने शव को काटने के लिए किया। घटना के बाद उसने शव के हिस्सों को फ्रिज, बोरी और अन्य स्थानों पर छिपाने की कोशिश की।
Crime News : हालांकि बाद में आरोपी ने अपने एक परिचित को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मौके से सबूत बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और रिश्तों में बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।











