Sunday, March 1, 2026
35.2 C
Raipur

Crime News : अवैध संबंध में रोड़ा बने रहे पति की हत्या, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर थी रची साजिश, पुलिस 4 आरोपी को दबोचा

Crime News : रायपुर. रायपुर के खरोरा इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को साजिश कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को सड़क हादसे का शक्ल देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने जांच में हत्या का पर्दाफाश कर दिया.

थाना खरोरा में शनिवार को प्रार्थी भागवत सारथी ने सूचना दी थी कि उसके छोटे भाई किशोर का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है. मौके पर पुलिस और एफ.एस.एल. टीम ने जांच शुरू कर दी. परिजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर शव को सागौन वाटिका की ओर घसीटकर फेंका गया है. मामला हत्या का पाए जाने से धारा 103(1) भा.न्या.सं. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी और लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक व्यक्ति के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था. इस अवैध संबंध की जानकारी किशोर को पता चल गई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती थी. इसी से परेशान होकर पत्नी ने अपने प्रेमी कुलदीप के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. शुक्रवार को उसने रात 9 बजे बहन को लेने के लिए पति को ग्राम बिठिया भेज दिया. इस दौरान पहले से ही खरोरा-रायपुर रोड पर आरोपी घात लगाकर बैठे थे. थार सवार आरोपियों ने किशोर की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर चोट पहुंचाई और हत्या कर दी.

प्रकरण में षड्यंत्रपूर्वक हत्या किया जाना पाए जाने से धारा 61(2) भा.न्या.सं. जोड़ी गई. मामले में मृतक की पत्नी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना में इस्तेमाल थार वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

बुरहानपुर: भोंगर्या मेले में किराया बढ़ोतरी पर दुकानदारों का विरोध, नगरपालिका पर मनमानी के आरोप

बुरहानपुर: आदिवासी संस्कृति और परंपरा से जुड़े भोंगर्या मेले में...

सीहोर: निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

सीहोर: रेहटी थाना क्षेत्र में देर रात उस समय अफरा-तफरी...

M.P News : दतिया में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दतिया: गोराघाट पुलिस ने ग्राम धौर्रा स्थित सिंध नदी घाट...

Tata Motors का भौकाल! लॉन्च होंगी ये 3 शानदार इलेक्ट्रिक कारें, जानें पूरी डिटेल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों...

Related Articles

Popular Categories