CM Yadav Schedule Today : भोपाल/गुवाहाटी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार) असम के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। उनका यह दौरा प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है। दिन की शुरुआत में, सीएम यादव असम के कोहोरा जिले के गोलाघाट में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
READ MORE : छत्तीसगढ़ में भी ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पर बैन, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश…
CM Yadav Schedule Today : दोपहर में, मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम गुवाहाटी में है। वह दोपहर 2:50 बजे होटल रेडिसन में उद्योगपतियों के एक समूह से मुलाकात और चर्चा करेंगे। इस बैठक का प्रमुख एजेंडा मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों और प्रदेश की औद्योगिक नीतियों पर बातचीत करना होगा ताकि राज्य में पूंजी प्रवाह बढ़ाया जा सके। इन चर्चाओं के बाद, मुख्यमंत्री रात 8:05 बजे गुवाहाटी से भोपाल के लिए उड़ान भरकर वापस रवाना हो जाएंगे। यह दौरा राज्य के आर्थिक विकास के लिए नए रास्ते खोलने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।













