इंदौर सड़क हादसे को लेकर CM सख्त पहुंचे अस्पताल, अधिकारियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

0
145
इंदौर सड़क हादसा
इंदौर सड़क हादसा

इंदौर। इंदौर सड़क हादसा : एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने इंदौर का दौरा किया और घायलों से अस्पताल में मुलाकात की। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने पहले ही घटना की जांच कराने के निर्देश जारी किए थे।

इंदौर सड़क हादसा : मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने सड़क हादसे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया। खासकर नो-एंट्री जोन में भारी वाहनों की एंट्री को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।

सीएम डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर आज शाम तक इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक हादसे के लिए जिम्मेदार कई अधिकारियों पर सख्त कदम उठाया जा सकता है।

इस कदम से प्रशासन और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में सख्ती का संदेश गया है और जनता में राहत की भावना भी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here