Tuesday, April 14, 2026
38.1 C
Raipur

CM Mohan Yadav Farmer Package : कैबिनेट बैठक में अन्नदाताओं के लिए 10,520 करोड़ की सौगात; 2031 तक सुरक्षित हुआ किसानों का भविष्य

CM Mohan Yadav Farmer Package : भोपाल (24 फरवरी 2026): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। ‘किसान हित सर्वोपरि’ के संकल्प के साथ सरकार ने 10,520 करोड़ रुपये के निवेश वाली 5 प्रमुख कृषि योजनाओं को अगले 5 सालों (2026-2031) के लिए निरंतर रखने की मंजूरी दी है।

योजनाओं का लेखा-जोखा: कहाँ खर्च होंगे 10,520 करोड़? कैबिनेट ने कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बजट का स्पष्ट बंटवारा किया है:

  • PM कृषि सिंचाई योजना (₹2,400 करोड़): ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम पर भारी सब्सिडी जारी रहेगी।

  • खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (₹3,300 करोड़): गेहूं, धान और दलहन के उत्पादन को आधुनिक तकनीक से बढ़ाया जाएगा।

  • PM राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (₹2,010 करोड़): कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर (गोदाम, कोल्ड स्टोरेज आदि) का विकास होगा।

  • खाद्य तेल मिशन (₹1,800 करोड़): तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाकर मध्य प्रदेश को तेल में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

  • प्राकृतिक खेती मिशन (₹1,010 करोड़): केमिकल मुक्त खेती के लिए किसानों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।

सरसों पर भावांतर योजना: एमपी बना देश का पहला राज्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में मीडिया से बात करते हुए एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सोयाबीन के बाद अब सरसों को भी ‘भावांतर भुगतान योजना’ में शामिल कर लिया गया है। ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। इससे प्रदेश के सवा करोड़ से अधिक किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना सुनिश्चित होगा।

सियासी हमला: राहुल गांधी को रबी-खरीफ सीखने की सलाह प्रदेश में राहुल गांधी के दौरे और किसान चौपाल पर मुख्यमंत्री ने तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी आ रहे हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन वे यह भी जान लें कि रबी और खरीफ की फसल में अंतर क्या होता है।” सीएम ने कांग्रेस के 55 साल के शासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2003 तक सिंचाई का रकबा सिर्फ साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्यों था? उन्होंने राहुल गांधी से कांग्रेस द्वारा किसानों के साथ किए गए ‘अन्याय’ के लिए माफी मांगने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री का मुख्य वक्तव्य:

“हमारी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए 365 दिन काम कर रही है। हमने 5 बड़ी योजनाओं को 2031 तक विस्तार दिया है ताकि खेती मुनाफे का सौदा बने। तिलहन में भावांतर लागू कर हमने किसानों को सीधा सुरक्षा कवच दिया है। कांग्रेस ने 55 साल में जो नहीं किया, हमने डेढ़ साल में कर दिखाया है।” — डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

Share The News

Latest YouTube Videos

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Latest YouTube Shorts

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

भोपाल में हाईप्रोफाइल लूट! महिला मित्र ने ही रची डॉक्टर को लूटने की साजिश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

MP Board Result 2026: कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, सुबह 11 बजे आएगा रिजल्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल...

Related Articles

Popular Categories