Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh CG Rape : आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम से दरिंदगी...

CG Rape : आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Rape
CG Rape

CG Rape : बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम के साथ दुकानदार ने गंदा काम करने का प्रयास किया. बहला-फुसलाकर बच्ची को गलत इरादे से घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा. लेकिन बच्ची साहस दिखाते हुए हैवान के जाल से बच निकली.

CG Rape : जानकारी के मुताबिक, घटना पुरूर थाना इलाके का है. बच्ची आइसक्रीम खरीदने के लिए एक दुकान में पहुंची थी. इस दौरान अधेड़ उम्र के हैवान की नियत बिगड़ी गई. उसने आईक्रीम देने के बहाने उसे घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा. किसी तरह बच्ची अपनी आरोपी के कब्जे से बचकर भाग निकली. उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन बच्ची के साथ पुरूर थाने पहुंचकर शिकायत दी.

CG Rape : पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 56 साल के आरोपी रवि शंकर सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

CG Rape : एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला थाने आया था, परिजनों ने शिकायत दी थी. पुलिस ने आरोपी रवि सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता सजक थी, इसलिए वह अपने परिजनों से घटना साझा कर पाई. छोटे बच्चों में जागरूकता के लिए लगातार स्कूलों में पुलिस द्वारा गुड टच-बेड टच की जानकारी देने के लिए पहल की जा रही है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here