Monday, March 30, 2026
38.1 C
Raipur

अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल, 10 अक्टूबर तक हल्की बारिश; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मॉनसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक (शुक्रवार और शनिवार) प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा संबंधी गतिविधियों के जारी रहने की संभावना जताई है।

READ MORE : खंडवा हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत : CM मोहन यादव ने 4-4 लाख की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

मौसम विभाग के अनुसार, 48 घंटे बाद यानी 5 से 10 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की आशंका नहीं है। इस अवधि में केवल हल्की से मध्यम बारिश अथवा बूंदाबांदी की स्थिति ही बनी रहेगी।

10 अक्टूबर के बाद मॉनसून की विदाई संभावित

छत्तीसगढ़ में मॉनसून की आधिकारिक विदाई 10 अक्टूबर के बाद संभावित है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा की दिशा जब पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर-पूर्व की ओर होगी, तब मानसूनी गतिविधियां थम जाएंगी। इससे पूर्व, लगभग एक सप्ताह तक प्रदेश में मॉनसून का असर देखने को मिलेगा।

READ MORE : Gwalior : सिंधिया राजपरिवार की 300 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन: शमी पूजन में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने लूटी पत्तियां

इन 27 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी और मध्यम वर्षा की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

अलर्ट प्रभावित जिले (कुल 27) संभावना
ऑरेंज अलर्ट (भारी वर्षा) सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया। कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
यलो अलर्ट (मध्यम वर्षा) सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा की आशंका है।

गुरुवार को बदली और बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश स्थानों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

  • सर्वाधिक गर्म: राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • सबसे ठंडा: पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • रायपुर का तापमान: राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम होकर 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बताया है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव मॉनसून की विदाई के बाद ही देखने को मिलेगा। रायपुर में आज (शुक्रवार) आसमान मेघमय रहेगा और देर शाम या रात्रि में गरज-चमक के साथ बारिश संभावित है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories