Chhattisgarh Rescue Operation : पश्चिम एशिया संघर्ष: युद्ध प्रभावित देशों में फंसे छत्तीसगढ़ियों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर जारी

VIKASH KHALKHO

Chhattisgarh Rescue Operation : रायपुर। पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी भीषण युद्ध और संघर्ष की स्थिति के बीच छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। युद्ध प्रभावित देशों में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य शासन ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन की लॉयजन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

समन्वय के लिए सुश्री लेखा अजगल्ले को जिम्मेदारी राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान युद्ध की स्थिति को देखते हुए नागरिकों की सहायता और केंद्र सरकार के साथ समन्वय के लिए सुश्री लेखा अजगल्ले (लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह युद्ध क्षेत्र में फंसे लोगों और उनके परिजनों के बीच सेतु का कार्य करेंगी।

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क छत्तीसगढ़ के जो नागरिक विदेश में फंसे हैं या उनके परिजन सहायता चाहते हैं, वे निम्नलिखित माध्यमों से नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं:

  • मोबाइल नंबर: 8349840582
  • कार्यालयीन दूरभाष: 011-46156000
  • फैक्स नंबर: 011-46156030

परिजनों में जगी उम्मीद पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वहां कार्यरत या रह रहे छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों के परिजन चिंतित थे। सरकार के इस फैसले और हेल्पलाइन नंबर जारी होने से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। नोडल अधिकारी सीधे विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों के संपर्क में रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन और सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा करेंगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *