Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

C.G News : राशन कार्डधारकों के लिए अलर्ट, बिना e-KYC के बंद होगा राशन वितरण

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों से जुड़ी एक अहम और बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन राशन कार्ड धारकों ने अब तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट नहीं कराया है, उन्हें जनवरी महीने में राशन नहीं मिलेगा। इस फैसले की जानकारी सामने आते ही प्रदेशभर के कार्डधारकों में हड़कंप मच गया है।

e-KYC अनिवार्य, नहीं तो राशन बंद

खाद्य विभाग के अनुसार, राज्य सरकार ने राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का e-KYC अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया है। बीते एक वर्ष से विभाग लगातार लोगों से केवाईसी कराने की अपील कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद कई कार्डधारकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।

Read More : Big News : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल! 95 अफसरों के तबादले से हिला महकमा, बदले गए 35 एएसपी और 60 डीएसपी

खाद्य विभाग कार्यालयों में बढ़ी भीड़

जनवरी में राशन न मिलने की आशंका के चलते लोग बड़ी संख्या में खाद्य विभाग के कार्यालयों और उचित मूल्य दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालांकि विभाग का कहना है कि अभी भी लोगों को e-KYC अपडेट कराने का अवसर दिया जा रहा है।

जिले में 1.85 लाख सदस्यों की e-KYC लंबित

आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कुल 5 लाख 66 हजार राशन कार्ड हैं, जिनमें 18 लाख 28 हजार सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 1 लाख 85 हजार सदस्यों की e-KYC अब तक पूरी नहीं हो सकी है। ये सभी APL (गरीबी रेखा से ऊपर) श्रेणी के कार्डधारक हैं।

विभाग की अंतिम अपील

खाद्य विभाग ने एक बार फिर अपील की है कि जिन लोगों की e-KYC बाकी है, वे तत्काल प्रक्रिया पूरी कराएं, अन्यथा जनवरी माह का राशन आवंटन नहीं मिलेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में DICCI नारी शक्ति सम्मेलन का बड़ा आयोजन, SC/ST महिला उद्यमियों को मिला मंच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories