Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Rajat Mahotsav 2025 : कला, संगीत और लोकगान का संगम: राज्योत्सव...

Chhattisgarh Rajat Mahotsav 2025 : कला, संगीत और लोकगान का संगम: राज्योत्सव रजत महोत्सव में हर शाम होगी सुरों की अनोखी प्रस्तुति

Chhattisgarh Rajat Mahotsav 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के अवसर पर 1 से 5 नवम्बर तक राजधानी में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देश और प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बनाएंगे।

नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर में बने मुख्यमंच और शिल्पग्राम मंच पर प्रतिदिन आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी।

Read More : Constable Theft Case : आईजी समीक्षा के बाद एक्शन : 2 लाख चोरी के आरोपी आरक्षक पर गिरी गाज, चार साथी जांच के दायरे में

Chhattisgarh Rajat Mahotsav 2025 : राज्योत्सव के शुभारंभ दिवस, 1 नवम्बर को सुबह 11 बजे सुश्री ऐश्वर्या पंडित के गायन से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद पीसी लाल यादव, आरू साहू, दुष्यंत हरमुख, निर्मला ठाकुर की प्रस्तुतियां होंगी।
शाम 8 बजे प्रसिद्ध पार्श्व गायक हंशराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे।

2 नवम्बर को कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से शुरू होगा, जिसमें सुनील तिवारी, जयश्री नायर (चिन्हारी–द गर्ल बैंड) और पद्मश्री डोमार सिंह कंवर नाचा दल प्रदर्शन करेंगे। रात्रि 9 बजे प्रसिद्ध गायक आदित्य नारायण अपनी प्रस्तुति देंगे।

Read More : PM Modi’s visit : राज्योत्सव के लिए ट्रैफिक प्लान जारी : जानें कहाँ मिलेगी पार्किंग और कैसे पहुंचेंगे नवा रायपुर स्थल

3 नवम्बर की सांस्कृतिक संध्या में शाम 6 बजे से पद्मश्री उषा बारले (पंडवानी), राकेश शर्मा (सूफी-भजन) और कुलेश्वर ताम्रकार (लोकमंच) प्रस्तुति देंगे। रात्रि 9 बजे पार्श्व गायिका भूमि त्रिवेदी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी।

4 नवम्बर को शाम 6 बजे से कला केन्द्र रायपुर बैण्ड, रेखा देवार (लोकगीत) और प्रकाश अवस्थी प्रस्तुति देंगे, जबकि रात 9 बजे लोकप्रिय गायक अंकित तिवारी मंच पर होंगे।

5 नवम्बर को समापन दिवस पर शाम 6 बजे से पूनम विराट तिवारी और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की टीम प्रस्तुति देगी। रात्रि 9 बजे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।

Read More : Supreme Court Hearing : सुप्रीम कोर्ट में गूंजे छत्तीसगढ़ के दो चर्चित मामले, राजनीतिक हलचल तेज — EOW व ED से मांगा जवाब

Chhattisgarh Rajat Mahotsav 2025 : शिल्पग्राम मंच की प्रस्तुतियां

शिल्पग्राम मंच पर भी प्रतिदिन पारंपरिक, शास्त्रीय और लोक प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहेगा।
1 से 5 नवम्बर तक यहां पंडवानी, कत्थक, भरतनाट्यम, लोकगीत, फ्यूजन बैंड, नाचा दल, डंडा नृत्य और लोक नाट्य जैसे कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के नामचीन कलाकारों के साथ-साथ नई पीढ़ी के युवा कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here