Deputy CM Vijay Sharma: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली समीक्षा बैठक; नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Deputy CM Vijay Sharma: उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने राज्य में नए आपराधिक कानूनों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों तथा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के कड़े निर्देश दिए हैं। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि न्याय प्रक्रिया को तकनीक-आधारित और समयबद्ध बनाने के लिए कानून के सभी नए प्रावधानों को जल्द से जल्द मैदानी स्तर पर लागू किया जाए।

Read More : Mirzapur Movie Tuesday Collection Report: पहले मंडे टेस्ट में पास होने के बाद मंगलवार को भी छाया ‘मिर्जापुर’ का खुमार; जानें ऑक्यूपेंसी

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के नेशनल क्रिमिनल लॉ इम्प्लीमेंटेशन (NCLI) डैशबोर्ड की रिपोर्ट पर बिंदुवार चर्चा की गई। जुलाई माह से छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय रैंकिंग में आए उल्लेखनीय सुधार पर संतोष व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री ने इस गति को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज करने से लेकर चार्जशीट ऑनलाइन माध्यम से सीधे न्यायालय तक पहुंचाने की व्यवस्था को जल्द पूरा किया जाए ताकि विवेचना और ट्रायल में लगने वाला समय कम हो सके। इसके साथ ही थानों में नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) और ‘ई-साक्ष्य’ के उपयोग को शत-प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Read More : Nursing Protest : छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन का 3 दिवसीय विरोध प्रदर्शन, 9 से 11 सितंबर तक आंदोलन; स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर

गृह मंत्री ने कहा कि नए कानूनों का वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक तभी पहुंचेगा जब तकनीकी व्यवस्थाओं के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। बैठक में इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) और सीसीटीएनएस (CCTNS) के संचालन में आ रही राज्य स्तरीय कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPRD), नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के अधिकारियों के साथ तकनीकी अड़चनों को दूर करने के लिए ठोस रणनीति बनाई।

Read More : LPG Booking Rules: ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 45 दिन की बुकिंग पाबंदी खत्म, जानिए नया नियम

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में एनसीआरबी के महानिदेशक अमित गर्ग, बीपीआरडी के महानिदेशक आलोक मित्तल, गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, गृह सचिव नेहा चंपावत, हिमशिखर गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता, संचालक अभियोजन प्रदीप गुप्ता और एडीजी विवेकानंद सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा राज्य के सभी संभागीय आईजी, पुलिस अधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के मेडिको-लीगल नोडल अधिकारी और दिल्ली से एनआईसी के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *