Raipur Ganja Smuggling Bust: राजधानी में 42 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार की डिक्की में छिपाकर ले जाया जा रहा था 85 किलो मादक पदार्थ

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur Ganja Seized: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी और ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 85 किलो गांजा के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए कुल गांजे की कीमत बाजार में 42 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि वाहन व अन्य सामग्रियों को मिलाकर कुल जब्ती करीब 58 लाख रुपये की है।

दुर्गा चौक के पास कार की डिक्की में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को पुख्ता सूचना मिली थी कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा चौक मैदान के पास एक चारपहिया वाहन में कुछ संदिग्ध लोग अवैध रूप से गांजा खपाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त अपराध एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त टीम ने फौरन मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में अलग-अलग पैकेटों में भरकर रखा गया 85 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया, जिनकी पहचान अनीश साहू (निवासी सागर, मध्य प्रदेश), राकेश साहू (निवासी मंडला, मध्य प्रदेश) और सुरज कलेत (निवासी महासमुंद, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।

Read More : Bastar Dussehra: बस्तर दशहरा में रथ का रूट बदलते ही मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं पर गिरा बिजली का खंभा, जानिए फिर क्या हुआ

ओडिशा के बलांगीर से जुड़ा है तस्करी का मुख्य तार

प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी इस अवैध खेप को ओडिशा के बलांगीर से खरीदकर लाए थे और इसे रायपुर में किसी अन्य व्यक्ति को सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में अपराध क्रमांक 544/26 दर्ज करते हुए स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20(बी)(ii)(सी) और 29 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि ओडिशा में उन्हें यह माल किसने उपलब्ध कराया था और रायपुर में इसके संभावित खरीदार कौन-कौन थे।

Read More : Virat Kohli : ‘घमंडी और मगरूर…’ विराट कोहली को लेकर एबी डिविलियर्स ने ऐसा क्यों कहा? पढ़िए सनसनीखेज खुलासा

अब तक 7.09 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

कमिश्नरेट बनने के बाद से रायपुर पुलिस नशे के सौदागरों पर लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, एंटी क्राइम यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक एनडीपीएस एक्ट के 92 मामलों में कुल 204 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इस दौरान गांजा, एमडीएमए, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, हेरोइन और ब्राउन शुगर जैसी नशीली सामग्रियों के साथ-साथ नकदी, वाहन और हथियार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक पकड़े गए सभी मामलों में जब्त कुल सामग्री की अनुमानित कीमत 7 करोड़ 9 लाख 98 हजार रुपये है। पुलिस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपियों के मोबाइल कॉल्स और संपर्कों की तकनीकी जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *