Abhiyan Samvedna Action: रायगढ़ के कोतरारोड़ में महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

VIKASH KHALKHO

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। Nishaanebaz.com-Abhiyan Samvedna Action: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में एक महिला के किराये के मकान में घुसकर अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Read More : Betul Green India Mission Scam: पश्चिम वन मंडल में पौधारोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, कागजों में लहलहाए पौधे और जमीन पर उगी सिर्फ घास

एक महीने पहले किरोड़ीमलनगर में शुरू हुई थी प्रताड़ना पुलिस से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार, पीड़ित 24 वर्षीय महिला ने 16 अक्टूबर को थाना कोतरारोड़ पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि करीब एक माह पूर्व वह किरोड़ीमलनगर में एक किराये के मकान में रहती थी, उसी मकान में आरोपी संतोष चंद्रा उर्फ मंझला (30 वर्ष, निवासी ग्राम अरसिया, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती) भी किराये पर रहता था। उस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। बदनामी और डर के मारे उस समय पीड़िता ने शिकायत नहीं की और वहां से अपने गांव चली गई थी।

Read More : Kirandul Police Action: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मचा बवाल, किरन्दुल में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 3 आरोपियों को भेजा जेल

नया पता तलाशते हुए घर तक पहुँचा और दिया वारदात को अंजाम पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 9 अक्टूबर को वापस लौटकर अपने परिवार के साथ दूसरे स्थान पर रहने लगी थी। लेकिन शातिर आरोपी 10 अक्टूबर को उसका पता तलाशते हुए उसके नए मकान तक जा पहुंचा। उसने मकान मालिक से अपनी बहन से मिलने की झूठी बात कहकर दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा नहीं खोला और अपने भाई को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मकान मालिक की सतर्कता से आरोपी वहां से भाग निकला था।

इसके बावजूद, 16 अक्टूबर की सुबह आरोपी चुपचाप दोबारा उसके मकान में घुस आया। जब पीड़िता बाथरूम जा रही थी, तब आरोपी ने उसके साथ गंभीर छेड़छाड़ की और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

Read More : Datia Election Petition Shock: कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता पर मंडराया संकट, ग्वालियर हाईकोर्ट ने भेजा कड़ा नोटिस

कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक हिरासत में महिला की लिखित शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की धारा 74, 78, 351(3) एवं 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू, एएसआई मनमोहन बैरागी और आरक्षक चंद्रेश पांडेय, मनोज यादव व अजय साय की टीम ने त्वरित साक्ष्य संकलन करते हुए आरोपी संतोष चंद्रा को दबोच लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *