Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

police constable recruitment : छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती: 8 जिलों में 17 से 19 नवंबर तक ट्रेड टेस्ट परीक्षा, 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

police constable recruitment : रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए 5 हजार से ज्यादा पदों पर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। 17 से 19 नवंबर 2025 तक प्रदेश के आठ जिलों – रायपुर, धमतरी, दुर्ग, खैरागढ़, बिलासपुर, रायगढ़, अम्बिकापुर और कोन्डागांव में ट्रेड टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेडमेन) पदों के लिए उम्मीदवार अपनी योग्यता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

police constable recruitment : पुलिस मुख्यालय के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE: IND vs AUS 4th T20 : आज चौथा मुकाबला, हेड और कुलदीप बाहर, बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी दोनों टीमें

police constable recruitment : ट्रेड टेस्ट एक व्यावहारिक परीक्षा होती है, जिसमें उम्मीदवार को अपने ट्रेड से संबंधित वास्तविक कार्य करना होता है। इसका उद्देश्य उम्मीदवार की उस पेशे में दक्षता और व्यावहारिक कौशल का मूल्यांकन करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे नौकरी को प्रभावी और सुरक्षित रूप से करने में सक्षम हैं।

police constable recruitment : इस भर्ती के लिए विज्ञापन 4 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कई बार विलंब और स्थगन के कारण यह भर्ती प्रक्रिया लंबित रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार इस भर्ती में 5967 पदों को शामिल किया गया था, लेकिन इसमें कुछ परिवर्तन संभव है।

police constable recruitment : भर्ती परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और समय-सारणी के लिए उम्मीदवार अपने संबंधित रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में DICCI नारी शक्ति सम्मेलन का बड़ा आयोजन, SC/ST महिला उद्यमियों को मिला मंच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories