IAS Manjusha Rai : IAS मंजूषा राय के घर पर जेसीबी से तोड़फोड़, 40 लोगों ने किया हमला, CCTV भी तोड़े

Sanjay Sahu
IAS Manjusha Rai

IAS Manjusha Rai :भोपाल: राजधानी भोपाल के दानिशकुंज कॉलोनी में शनिवार को शिक्षा विभाग की उप सचिव और IAS अधिकारी मंजूषा राय के मकान पर अज्ञात बदमाशों ने जेसीबी मशीन से हमला कर दिया। करीब 40 लोगों का यह समूह जेसीबी लेकर उनके घर पहुंचा और मकान की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी।

IAS Manjusha Rai : इतना ही नहीं, हमलावरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले ताकि घटना का कोई सबूत न बचे। मंजूषा राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।

IAS Manjusha Rai : बताया जा रहा है कि विवाद 1800 वर्गफुट की जमीन पर बने मकान के एग्रीमेंट, नामांतरण और रजिस्ट्री से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *