Chhattisgarh Police Promotion: उप निरीक्षकों को मिला दिवाली से पहले पदोन्नति का तोहफा, देखें प्रमोट अधिकारियों की सूची

VIKASH KHALKHO

नवा रायपुर। Nishaanebaz.com-Chhattisgarh_Police_Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी पदोन्नति प्रक्रिया के तहत उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, योग्यता सूची वर्ष 2026 में शामिल 7 उप निरीक्षकों को निरीक्षक (पे-मैट्रिक्स 9, वेतनमान 38,100 – 1,20,400 रुपये) के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत पदोन्नत अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से उनकी वर्तमान पदस्थापना वाली इकाइयों व जिलों में ही पदस्थ रखा गया है।

जारी पदोन्नति सूची के अनुसार, बीजापुर में पदस्थ उप निरीक्षक रूपेन्द्र कुमार पटेल, विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर के दीपक कुमार साहू, कबीरधाम की दिव्या शर्मा, दुर्ग के पुरुषोत्तम कुमार कुर्रे, रायपुर नगरीय के वालेश्वर प्रसाद लहरे, कांकेर के प्रमोद कुमार सिंह और विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर की कल्पना सिन्हा को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। नवीन पदस्थापना स्थानों के संबंध में विस्तृत आदेश बाद में पृथक से जारी किए जाने की बात कही गई है।

पुलिस मुख्यालय ने अपने आदेश में यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित उप निरीक्षकों के विरुद्ध यदि कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण अथवा लघु/दीर्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित हो, जो पदोन्नति प्रक्रिया को प्रभावित करती हो, तो उनकी पदोन्नति पर आमाद न लेते हुए मामले से संबंधित दस्तावेज प्राथमिकता के आधार पर मुख्यालय को उपलब्ध कराए जाएं। इसके अतिरिक्त, यह पदोन्नति प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में लंबित एस.एल.पी. के अंतिम आदेश के अध्यधीन रहेगी।

Read More : Raipur News: माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर इतिहास रच गया! राष्ट्रपति मुर्मु ने जारी किया ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का

आदेश पत्र की प्रतिलिपि संबंधित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय, समस्त रेंज पुलिस महानिरीक्षकों तथा संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है। इस पदोन्नति से राज्य के पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है और प्रमोट हुए अधिकारियों को सहकर्मियों व वरिष्ठों की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *