CG NEWS : कंटेनर के गुप्त चैंबर से 5 करोड़ का गांजा जब्त : कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 900 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : कवर्धा। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चिल्फी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंटेनर के गुप्त चैंबर से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है।

CG NEWS : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नागालैंड पासिंग एक कंटेनर के जरिए भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा से सटे चिल्फी क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका गया।

तलाशी के दौरान वाहन में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन लगभग 9 क्विंटल (900 किलोग्राम) बताया गया है। पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है, उसे भी जब्त कर लिया गया है।

CG NEWS : मौके से पुलिस ने आयाज खान (निवासी भरतपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी गांजे की खेप ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

CG NEWS : जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *