Thursday, February 19, 2026
21.1 C
Raipur

Big Breaking : शराब घोटाला केस में ED ने सौम्या चौरसिया को स्पेशल कोर्ट में किया पेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को बुधवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी ने उन्हें आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की मांग के साथ अदालत में प्रस्तुत किया।

लंबी पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
ईडी ने मंगलवार को सौम्या चौरसिया को शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, घंटों चली पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आईं, जिसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।

Read More : Vyapam Scam Verdict : पटवारी भर्ती 2008 घोटाले में CBI कोर्ट ने 10 आरोपियों को सुनाई सजा, 5-5 साल जेल और जुर्माना लगाया

शराब घोटाले की जांच में तेजी
बताया जा रहा है कि यह मामला राज्य में कथित अवैध शराब सिंडिकेट, कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ईडी इस पूरे नेटवर्क में अधिकारियों और कारोबारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी को जांच की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

पहले से निलंबित हैं अधिकारी
गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया पहले ही प्रशासनिक पद से निलंबित की जा चुकी हैं। अब ईडी की गिरफ्तारी के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एजेंसी का दावा है कि इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

रिमांड पर लेकर होगी आगे की पूछताछ
ईडी अधिकारियों का कहना है कि सौम्या चौरसिया से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। स्पेशल कोर्ट से रिमांड मिलने पर उनसे और गहन पूछताछ की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : इंदौर एयरपोर्ट गेट के सामने पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर...

M.P News : भोपाल में आज मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की बड़ी रणनीतिक बैठक, कल भी हुई थी मीटिंग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds