जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेकेरी निवासी प्रमा सूर्यवंशी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति राजेश कुमार सूर्यवंशी और अन्य 15–20 मजदूरों को उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में स्थित एक ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखा गया है।
READ MORE : Rewa News : पिकनिक स्पॉट पर पति-पत्नी से लूट और मारपीट…
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भट्टा मालिक अमित सिंह गोंड ने मजदूरों को जबरन रोका और प्रताड़ित किया। मजदूरों को पर्याप्त भोजन, दवा और आराम नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा है।
प्रमा सूर्यवंशी ने जिला कलेक्टर जांजगीर-चांपा से गुहार लगाई है कि उनके पति और अन्य मजदूरों को तत्काल सुरक्षित मुक्त कराया जाए। आवेदन की कॉपी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा और श्रम अधिकारी को भी भेजी गई है।
READ MORE : Tikamgarh News : वरिष्ठ फार्मासिस्टों का स्मृति चिन्ह से सम्मान
जिला प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और मजदूरों को सुरक्षित लाने के लिए उत्तरप्रदेश प्रशासन से भी संपर्क किया जा सकता है।











