Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Makri PS Bhattipara Plantaton Drive: प्राथमिक शाला भट्टीपारा एरला में ‘एक पेड़...

Makri PS Bhattipara Plantaton Drive: प्राथमिक शाला भट्टीपारा एरला में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: वृक्षारोपण के साथ हुआ भव्य ‘न्योता भोज’ का आयोजन

माकड़ी [Nishanebaaz News]। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विकासखंड माकड़ी अंतर्गत संकुल केंद्र एरला के शासकीय प्राथमिक शाला भट्टीपारा एरला में पर्यावरण चेतना और सामाजिक समरसता की एक नई मिसाल देखने को मिली। 18 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम एवं ‘न्योता भोज’ का गरिमामय आयोजन किया गया।

छात्रों ने पालकों के साथ रोपे पौधे, ली सुरक्षा की जिम्मेदारी कार्यक्रम में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में उत्तीर्ण होकर अगली कक्षाओं में प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने माता-पिता और अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में एक-एक पौधा रोपित किया।

बच्चों और उनके पालकों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा करने का सामूहिक संकल्प भी लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करना था।

पूर्व सरपंच मंगल सिंह बघेल की ओर से ‘न्योता भोज’ का आयोजन वृक्षारोपण के इस पुनीत अवसर को यादगार बनाते हुए पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष (उपखंड क्षेत्र अमरावती) श्री मंगल सिंह बघेल द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं, पालकों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए न्योता भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस स्नेह भोज में सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों की रही गरिमामयी मौजूदगी कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाज प्रमुखों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही:

  • मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधि: ग्राम एरला के सरपंच श्री गणेश राज बघेल, उपसरपंच श्रीमती देवकी बैध, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष श्री मंगल सिंह बघेल।

  • विभागीय व संकुल प्रतिनिधि: संकुल प्राचार्य श्री सखाराम बघेल, श्री प्रेमसिंह वट्टी, श्री जसराज बैध।

  • शाला प्रबंधन समिति व नागरिक: मुन्नाराम पोयाम, जगतु पोयाम, जुगदेव नेताम, राम कंवलनाथ, सुधु, लखमूराम, बालकृष्ण, लकीनाथ, प्रताप, शैलेंद्र, परीत, धनसाय, श्रीमती निवला बाई, शशिकला, रामबाई, सुभद्रा, पोस्टमैन, सुश्री लुकेशरी पटेल, लोमेश्वरी प्रधान, श्री वेदलाल नागेश।

  • शिक्षक वृंद: सहायक शिक्षक श्री छविलाल सुरोजिया, परेश, मिथिलेश, लालू, शैलेंद्र देवी एवं प्रधान अध्यापक श्री रघुनाथ नेताम।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, पालकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here