छत्तीसगढ़ ड्रग्स रैकेट : पुलिस की जांच में हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम उजागर….

Parivesh
छत्तीसगढ़ ड्रग्स रैकेट

छत्तीसगढ़ ड्रग्स रैकेट : रायपुर। राजधानी में चल रहे हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कथित ड्रग्स क्वीन नविया मलिक (Naviya Malik) की मोबाइल कॉल डिटेल ने अफसरों को चौंका दिया है। उसके मोबाइल से 350 से ज्यादा संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनसे वह लगातार संपर्क में थी। सूत्रों के मुताबिक इन नंबरों में स्पंज आयरन, सराफा कारोबारियों और कपड़ा व्यापारियों के घरानों से जुड़े युवाओं के नाम भी शामिल हैं।

जांच में खुलासा हुआ है कि नविया सिर्फ सप्लाई तक सीमित नहीं थी, बल्कि इन युवाओं के साथ नाइट पार्टी भी करती थी। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के एक बड़े शराब कारोबारी के बेटे के साथ उसकी सबसे ज्यादा बातचीत हुई है और वह उसके साथ कई बार मुंबई भी गई थी। यही वजह है कि पुलिस अब उन सभी संपर्कों की लिस्ट बनाकर एक-एक से पूछताछ की तैयारी में है।

सूत्रों का कहना है कि नविया का कनेक्शन राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। कुछ युवा नेता भी उसके संपर्क में रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने सिर्फ 5-6 लोगों को ही पूछताछ के लिए बुलाया है। बाकी नामों पर कार्रवाई बाकी है।

नविया मलिक और उसके साथी अयान की रिमांड गुरुवार तक है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। चर्चा यह भी है कि पुलिस जल्द ही उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप के मामले में नई एफआईआर दर्ज कर सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *