Saturday, March 21, 2026
29.1 C
Raipur

Chhattisgarh Weather : ठंड का कहर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में शीतलहर, अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान

रायपुर :
छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

जनवरी में भी रह सकती है कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान हालातों को देखते हुए जनवरी महीने में भी तेज ठंड पड़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में आने वाले सप्ताह में भी सुबह और रात के समय हाड़ कंपाने वाली सर्दी लोगों को परेशान कर सकती है।

Read More : M.P Crime : मऊगंज में अवैध धान का बड़ा खुलासा, रिश्वत के शक में घिरा ट्रक जब्त, महीने पुराने बिल पर बिहार से MP तक की एंट्री

कोहरा और धुंध बढ़ाएंगे परेशानी

राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में कोहरे और धुंध की स्थिति बनी रह सकती है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से आम जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से रायपुर को धुंध प्रभावित क्षेत्रों में शामिल किया है।

एक-दो पॉकेट में शीतलहर का असर

मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते कहीं भी बारिश या बादल छाने की संभावना नहीं है। गुरुवार को दुर्ग जिले में शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिली थी। वहीं शुक्रवार और शनिवार को उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चल सकती है।

रायपुर और अन्य जिलों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

आज रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

chaitra navratri  2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट,  होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट, होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories