Saturday, March 21, 2026
29.1 C
Raipur

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में आज कड़ाके की ठंड, कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड ने एक बार फिर लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में आज शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। सुबह के समय धूप निकलने के बावजूद धुंध और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राहत की खबर यह है कि अगले 24 घंटे बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार हैं।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा ठंड, पारा 3.5 डिग्री तक गिरा

शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चली। फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।

Read More : कड़ाके की ठंड से कांपा M.P, मंदसौर में 2.5°C, 20 से ज्यादा शहरों में पारा 10 से नीचे

इन जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, दुर्ग और रायपुर जिलों के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चल सकती है। इन सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह के वक्त धुंध छाई रह सकती है। दिनभर मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

तीन दिन में मिलेगी ठंड से राहत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे प्रदेशवासियों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

chaitra navratri  2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट,  होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट, होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories