C.G Accident : रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, दुकान में घुसी गाड़ी, परिवार बाल-बाल बचा, देखें Video

Rahul Goshwami

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी रोड पर शुक्रवार रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ, जब दुकान के भीतर मौजूद परिवार कुछ ही सेकेंड में बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुकान में मची अफरा-तफरी, परिवार दहशत में

जिस दुकान में कार घुसी, उसके पीछे ही मकान बना हुआ है, जहां बबलू पठान का परिवार रहता है। हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग तेज आवाज से घबरा गए। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि दुकान का शटर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

भीड़ ने पकड़ा ड्राइवर, मारपीट का आरोप

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार में मौजूद ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए लोगों ने कथित तौर पर ड्राइवर की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने ड्राइवर को सुरक्षित भीड़ से निकालकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नशे में नहीं था चालक, अचानक बिगड़ा संतुलन

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीजी 04 पी आर 8866 नंबर की सिट्रोन कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि चालक नशे की हालत में नहीं था, बल्कि कार का संतुलन एकाएक बिगड़ गया। हालांकि, पुलिस हादसे के असली कारणों की गहन जांच कर रही है।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में आज कड़ाके की ठंड, कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि कैलाशपुरी रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर रफ्तार पर लगाम और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *